गुरसराय। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। समारोह के लिए 46 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 39 जोड़े उपस्थित रहे। वैदिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की रस्में पूरी कर नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।

कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल भी मौजूद थे। अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताया। शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, नवविवाहित जोड़ों को धनराशि के साथ आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इससे नवविवाहितों और उनके परिजनों में काफी उत्साह देखा गया। नोडल बीडीओ गौरव कुमार और सह नोडल अनुज पाठक ने योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। इस दौरान बीडीसी भूपेंद्र पटेल घुरैया, पुष्पेंद्र पटेल भड़कर, बब्बू पटेल नेकेरा और राघवेंद्र पटेल महेवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

0000

डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने समारोह स्थल पर पहुंचकर आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से दिए जाने वाले सामान का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रदान की गई सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। इसके बाद उन्होंने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *