संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी के लोग छोटी-छोटी बचत करने में भी आगे हैं। झांसी वालों ने अपने बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य के लिए पैसा जमा करना शुरू कर दिया है। लोगाें ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से 15 जनवरी 2024 तक दस माह में 3.37 अरब रुपये की बचत की है। बचत विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो लोगों ने दस महीने में 8.84 अरब रुपये विभिन्न बचत योजनाओं में जमा किए थे, लेकिन अपनी जरूरतों के हिसाब से 5.47 अरब रुपये निकाल भी किए। अभी लोगों के खातों में 3.37 अरब की बचत जमा है।

लोगाें ने सबसे ज्यादा आरडी में 2.36 अरब और 15 वर्षीय पीपीएफ में 2.16 अरब, डाकघर पीपीएफ में 1.70 अरब रुपये जमा किए। वहीं बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में 23 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

इस तरह से की बचत

पांच वर्षीय सावधि जमा 2.36 अरब

15 वर्षीय पीपीएफ जमा 2.16 अरब

डाकघर पीपीएफ जमा 1.70 अरब

राष्ट्रीय बचत पत्र 1.19 अरब

एक वर्षीय सावधि जमा 72 करोड़

किसान विकास पत्र 48.5 करोड़

सुकन्या समृद्धि योजना 23 करोड़

कुल 8.84 अरब

खर्च 5.47 अरब

बचत 3.37 अरब

जिले में 1012 अभिकर्ता

जिले में बचत योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। जिले में 1012 अभिकर्ता हैं। जिसमें 655 आरडी एवं 345 एफडी एजेंट हैं। इनको कमीशन दिया जाता है।

वर्जन

शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। जिसको विभाग लगातार पूरा करने का प्रयास करता है। इस बार महज दस माह में ही लक्ष्य पूरा हो गया है। सवा तीन अरब से ज्यादा लोगों ने जमा कर लिया है। – अरविंद गौर, सहायक निदेशक बचत।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *