नवाबाद पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले गिरोह से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नौ चेकबुक समेत मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिय गया।



सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सट्टा गिरोह के भंडाफोड होने के बाद पुलिस दिनारा के सेमरा गांव निवासी अरुण यादव को तलाशने में जुटी थी। शुक्रवार को क्राफ्ट मेला मैदान स्थित मजार के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यहां से आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एप के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। इस मामले में पुलिस को सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र साहू, हर्ष साहू, निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, अंकित यादव, नीलेश यादव, कुलदीप दिवाकर और अभिषेक यादव को तलाश रही है। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव समेत अन्य शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *