फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे की कन्नौज जिले में जमीनें मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत फर्रुखाबाद पुलिस व तिर्वा तहसील प्रशासन ने उसकी 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह जमीन उसने मां के नाम खरीदी थी। प्रशासन ने शनिवार को कुर्की की कार्रवाई से पहले मुनादी कराई और संपत्ति को नीलाम कर तिर्वा तहसीलदार की सुपुर्दगी में दे दी। माफिया की अब तक 1.71 अरब रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है,।

Trending Videos

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया लालशाह चपुन्ना में प्रशासन ने मुनादी कराई। इसके बाद माफिया अनुपम दुबे की मां कुसुमलता दुबे के नाम खरीदी गई 2.877 हेक्टेयर भूमि की कुर्की की कार्रवाई की। तहसीलदार तिर्वा अवनीश कुमार के साथ गैंगस्टर मामले के विवेचक फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी, सौरिख थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिंद ने ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराई और सीमांकन के बाद उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस भूमि का प्रशासक तिर्वा तहसीलदार को नियुक्त किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी राज्य स्तरीय माफिया गैंगलीडर अनुपम दुबे ने नगरिया लालशाह चपुन्ना में मां फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम सहसपुर निवासी कुसुमलता दुबे के नाम गाटा संख्या 23 रकबा 0.61 एकड़, गाटा नंबर 40 रकबा 0.36 एकड़ तथा गाटा संख्या 260 रकबा 1.17 एकड़ भूमि खरीदी थी। यह रकम आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई थी। सर्किल रेट के आधार पर इसकी कीमत 14.72 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर इस जमीन की कीमत 3.10 करोड़ रुपये है। इस जमीन को माफिया के कब्जे से मुक्त कराकर सरकार द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है। माफिया अनुपम दुबे की अब तक 1.71 अरब रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। विवेचक की रिपोर्ट के आधार पर फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष द्विवेदी ने माफिया की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें