पनकी इंस्पेक्टर को फोन पर धमकाने वाले कथित नेता पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पनकी नहर में रविवार को किशोर अनुभव तिवारी की डूबकर मौत हुई थी। परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। मंगलवार को इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को एक कॉल आई जिसमें कॉलर ने खुद को करणी सेना का प्रदेश प्रवक्ता सचिन तिवारी बताया।




उसने किशोर की मौत पर प्रगति पूछते हुए इंस्पेक्टर को धमकाया जिसके बाद मामला बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गुरुवार को पनकी थाने में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बताने वाले काकादेव निवासी दीपक सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपक ने बताया कि सचिन तिवारी करणी सेना से जुड़ा नहीं है और न ही प्रदेश प्रवक्ता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें