काकादेव कोचिंग मंडी में बुधवार शाम एनटीए का पुतला फूंक रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुतला छीनने को लेकर धक्का मुक्की और जमकर नोकझोंक हुई। पांडुनगर चौकी इंचार्ज निलिख शर्मा और एसआई आशुतोष पांडेय पर मारपीट का आरोप लगे। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं को शांत कराया। दोनों दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। बवाल की आशंका पर चार थानों का फोर्स तैनात रहा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से तीन मई को हुए नीट यूजी 2026 के आयोजन को रद कर दिया गया है। इसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे काकादेव कोचिंग मंडी में एकत्रित हुए। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर नारेबाजी कर उसका पुतला फूंकने का प्रयास किया। काकादेव थाने का फोर्स पहले से मौजूद था। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही एनटीए के पुतले में आग लगाने की कोशिश की पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान धक्का मुक्की और जमकर नोकझोंक हुई। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बीच बचाव कर कार्यकर्ताओं को किनारे किया। एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

उन्होंने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए। बवाल की आशंका पर फजलगंज, नजीराबाद, स्वरूपनगर थाने का फोर्स बुला लिया गया। एसीपी स्वरूपनगर शिखर कुमार और डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर आ गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीसीपी सेंट्रल ने उन्हें शांत कराया। कार्यकर्ताओं के आरोप पर प्रारंभिक जांच में पांडुनगर के चौकी इंचार्ज निखिल शर्मा और एसआई आशुतोष पांडेय का लाइन हाजिर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें