शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाले को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रघुबर सिंह ने उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम से 80 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। फतेहपुर का रहने वाला जीतू बाबूपुरवा थानांतर्गत राजा का चट्टा में परिवार के साथ रह रहा था।


Trending Videos



उसी मकान में रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर 31 मई 2022 को उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जीतू पहले से ही शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां भी थीं। किशोरी के भाई ने एक जून 2022 को बाबूपुरवा थाने में जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अभियोजन की ओर से पीड़िता व उसके भाई समेत छह गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतोंं और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने जीतू को दोषी मानकर सजा सुनाई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *