बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के सिंहवाहनी मंदिर के पास देर रात युवक-युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी शत्रुघन (20) व चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ी निवासी राजमणि (20) ने बीती रात करीब 10 बजे कमासिन के सिंहवाहनी मंदिर के पास जहर खा लिया।



इससे उनकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां देर रात दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों शादी के इरादे से मंदिर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने जहर खा लिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें