UP: Chief Minister Yogi to hand over appointment letters to selected police recruits

पुलिस बल में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4,543 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा वित्तमंत्री सुरेश खन्ना व डीजीपी राजीव कृष्ण मौजूद हैं।




कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया जा रहा है। आयोजन में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज आप सबको वो जिम्मेदारी मिलने जा रही है उसकी कल्पना बहुत से लोगों ने की होगी पर उन्हें अवसर नहीं मिल पाया। आप लोगों को बिना किसी सिफारिश और पक्षपात के सिर्फ अपनी योग्यता पर अवसर मिल रहा है। ये संदेश है सभी के लिए कि जीवन में कठिन परिश्रम करने पर आप जैसा चाहते हैं वैसा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें