फतेहपुर। धाता ब्लॉक के गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह मेला निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
खबर वहीं जो सत्य हो©

फतेहपुर। धाता ब्लॉक के गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह मेला निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय इस मेले को आयोजित कर रहा है। इसमें प्रदेश और जनपद स्तर की 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। ये कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने बताया कि मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण कराकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।