फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा झुलस गया। बेटा मां की मदद के लिए पहुंचा था।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडियो
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a454d63a3eb9205db01984a”,”slug”:”kanpur-rat-gnaws-wire-causing-electric-current-to-flow-through-the-fridge-mother-dies-2026-07-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: चूहे ने कुतरा तार, फ्रिज में उतरा करंट, मां की मौत, बेटा झुलसा, साफ-सफाई करने के दौरान हुआ हादसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के यशोदानगर में इलेक्ट्रीशियन के घर पर मंगलवार को चूहे के तार कुतरने से फ्रिज में करंट उतर आया। इसी दौरान साफ-सफाई करते समय करंट की चपेट में आई महिला की मौत हो गई। मां को बचाने के दौरान बेटा भी झुलस गया। हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई।
यशोदानगर सैनिक चौराहे के पास रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे पत्नी रीता कुशवाहा (40) पोछा लगा रही थीं। तभी उन्होंने हाथ फ्रिज पर रखा तो वह करंट की चपेट में आ गईं। मां की मदद के लिए पहुंचा बेटा कुछ सेकेंड के लिए करंट की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया। परिजन ने महिला को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के अनुसार फ्रिज का सप्लाई वाला तार चूहे ने कुतर दिया था।