
हैक हुई नगर निगम की वेबसाइट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6a1887d14f16604dad0f7b46″,”slug”:”kanpur-be-alert-if-you-receive-a-message-in-the-name-of-the-municipal-corporation-website-hacked-2026-05-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: नगर निगम के नाम से कोई मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं, हैक हो चुकी है वेबसाइट, महत्वपूर्ण डेटा हुआ गायब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हैक हुई नगर निगम की वेबसाइट
– फोटो : अमर उजाला
अगर आपके पास 48 घंटे के अंदर नगर निगम के नाम से किसी तरह का मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं। यह साइबर अपराधी की चाल हो सकती है। वह मैसेज के साथ लिंक भेजकर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर न सिर्फ फोन पर कब्जा करेगा बल्कि ठगी की साजिश रच सकता है। इस तरह का खतरा नगर निगम की वेबसाइट हैक होने के बाद से मंडरा रहा है। नगर निगम और एनआईसी के विशेषज्ञ वेबसाइट को सुरक्षित और डेटा रिकवर करने में जुट गए हैं।
कमिश्नरी पुलिस के साइबर क्राइम विशेषज्ञों के मुताबिक साइबर अपराधियों ने वेबसाइट को डाटा चुराने के लिए हैक किया होगा। उसमें अधिकारियों के नाम, नंबर और उपभोक्ताओं की जानकारियां शामिल हैं। नगर निगम के टैक्स और राजस्व आदि की डिटेल भी रहती है। शातिर नगर निगम के डाटा से छेड़छाड़ कर उपभोक्ताओं को टैक्स का मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा किसी तरह ओटीएस का मैसेज जारी कर संबंधित यूपीआई या बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर कराने की साजिश रच सकते हैं।