पनकी और कल्याणपुर थाना क्षेत्र से दो किशोरियों के लापता होने पर परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्ष 11 माह की बेटी 24 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थी। महिला ने क्षेत्र निवासी हर्षित कश्यप पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई।




दूसरा मामला पनकी थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। शुक्रवार को वह उसे पनकी पड़ाव से ऑटो में बैठाकर स्कूल के लिए भेजकर लौट आए थे लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर लौटी। अंकुश नाम के युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें