बेकनगंज पुलिस ने गरीब और जरूरतमंदों से पांच हजार रुपये में बैंक खाते किराये पर लेकर उनमें ठगी की रकम मंगाने वाले छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कर्नलगंज निवासी सरगना जावेद, गुजैनी के मर्दनपुर निवासी दीपक शर्मा, काकादेव हितकारीनगर निवासी प्रिंस गौतम, डबल पुलिया निवासी युवराज, चमनगंज निवासी मो. असद और बर्रा निवासी लक्ष्यदीप हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से कई बैंकों की पासबुक बरामद हुई है।

एडीसीपी सेंट्रल डाॅ. अर्चना सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि बेकनगंज थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना आई थी। उसमें बताया गया था कि कुछ लोग क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के बैंक खाते खुलवाकर पासबुक, डेबिट कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने पास रख लेते हैं। बदले में लोगों को पांच हजार रुपये महीने दिए जा रहे हैं। अंदेशा जताया गया था कि इन खातों का प्रयोग साइबर ठगी और संदिग्ध लेनदेन में किया जा रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें