चकेरी निवासी महिला ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ना और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने नंदोई पर दुष्कर्म के प्रयास और पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। मार्च 2022 में विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
नंदोई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पति ने तेजाब से नहलाने की धमकी दी। मई 2025 में तीसरी बार गर्भवती होने पर पति उन्हें मायके छोड़ आया जहां जनवरी 2026 में बेटी को जन्म दिया। 20 मार्च 2026 को पति की दूसरी शादी का संदेह होने पर कहा तो ससुर ने दस लाख रुपये दहेज लेकर आने को कहा। थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
