मेट्रो की खोदाई से विजयनगर में रविवार रात सड़क धंस गई। इसमें ऑटो और बाइक सवार फंसकर गिरे और सात माह के बच्चे सहित छह लोग जख्मी हो गए। इलाकाई लोगों ने धंसी सड़क पर पत्थर रख दिया। कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा आठ तक 8.60 किमी का निर्माण कार्य करा रहा है। इसके तहत विजयनगर पर भी कार्य चल रहा है।




यहां के निवासी अंकित श्रीवास्तव, धीरज गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, संचित श्रीवास्तव आदि ने बताया कि पहले यहां बड़ी मशीनों से डि्रलिंग की जाती थी लेकिन कई मकानों में दरार आने के बाद विरोध पर मेट्रो ने इसे बंद कर रखा है। अब इतनी बेतरतीब खोदाई की गई है कि जमीन खोखली हो गई है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बारिश के दौरान सर्वाेदय स्कूल के ठीक बगल में अचानक सड़क धंस गई। बर्रा के रहने वाले एक बुजुर्ग की बाइक का अगला पहिया इसमें गया और वह गिरकर जख्मी हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *