गोविंदनगर थाना क्षेत्र में रिंकू उर्फ रंजू कुमारी (23) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर बेटी होने पर ताने देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई का आरोप है कि जीजा ने जहरीला पदार्थ खिलाकर बहन की हत्या की और घर से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।




बिहार के सिवान के थाना भगवानपुर के लाहोरी पौरिया निवासी विकास ने बताया कि उसने बहन रिंकू की शादी 11 मार्च 2025 को गोपालनगर कच्ची बस्ती निवासी ऑटो चालक पंकज यादव से की थी। दोनों की छह माह की बेटी सान्वी है। आरोप लगाया कि शादी के चार माह बाद सोने की चेन और बाइक के लिए रिंकू को प्रताड़ित करने लगे थे। गर्भावस्था के दौरान रिंकू को पंकज मायके छोड़ गया। 24 जनवरी 2026 को भांजी के जन्म के बाद उसने बहन को साथ रखने से मना कर दिया। मान-मनौव्वल के बाद बहन और भांजी को पंकज अपने साथ ले गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें