न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Sun, 17 May 2026 11:01 PM IST

Kanpur: ₹1.40 Lakhs Swindled Under the Pretext of Securing a Job in Saudi Arabia

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



बाबूपुरवा निवासी मो. अली ने परिचित फैजान अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैजान पर सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देने का आरोप है। उसने मो. अली से पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य मूल दस्तावेज ले लिए थे। साथ ही नौकरी के नाम पर करीब 1.40 लाख रुपये भी हड़प लिए। आरोप है कि न तो नौकरी लगवाई गई और न ही दस्तावेज वापस किए गए। पीड़ित ने रकम वापसी का दबाव बनाया तो फैजान कहीं चला गया। अब पासपोर्ट वापस करने के बदले 80 हजार रुपये की मांग की जा रही है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *