Kanpur Looteri Dulhan Gang: उत्तर प्रदेश के कानपुर से लुटेरी दुल्हन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर शादी के नाम पर युवकों को ठगने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला ने तीसरी शादी करके करीब 15 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, शादी के बाद वह युवकों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

Kanpur Cricme News: दो युवकों से शादी कर चुकी थी महिला

मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र की विश्वबैंक कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक प्रगति नाम की महिला ने साल 2017 में सोनू और सुमित बाथम से शादी की थी। इसके बाद 18 मई 2025 को उसने विशाल विश्वकर्मा से तीसरी शादी रचाई। आरोप है कि महिला और उसके गिरोह के लोग शादी के नाम पर युवकों को अपने जाल में फंसाते थे।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

Kanpur robber bride news: शादी के एक महीने बाद गहने लेकर हुई फरार

बताया जा रहा है कि विशाल विश्वकर्मा से शादी के करीब एक महीने बाद ही प्रगति घर से गहने लेकर निकल गई। आरोप है कि महिला ने करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। गिरोह के सदस्य शादी के बाद युवकों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद महिला समेत गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:



Source link