Kanpur: The KDA cleared school land after 41 years

केडीए ने की कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केडीए ने मंगलवार को साकेतनगर में 41 साल बाद विद्यालय को आवंटित जमीन खाली कराई। पार्क में तब्दील हुए भूखंड में प्रवर्तन दस्ते ने एक साथ चार बुलडोजर चलाकर पेड़, पाथवे, बाउंड्री तोड़ी। इलाकाई लोगों ने बुलडोजर के आगे आकर विरोध किया। वे कार्रवाई रोकने की मांग कर रहे थे। प्राधिकरण अफसरों और पुलिस ने विरोध करने वालों को हटाकर शाम तक ध्वस्तीकरण किया। इससे पहले भी केडीए तीन बार इस भूखंड को खाली कराने पहुंचा था, पर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौट गया था।

loader



केडीए ने जवाहर विद्या समिति को 1984 में साकेतनगर में 5132 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया था। बाद में खाली जमीन देख लोगों ने इसमें पौधे लगाए। पाथवे और बाउंड्री बनी।। धीरे – धीरे यह पार्क सा नजर आने लगा। उधर, जवाहर विद्या समिति इस भूखंड पर कब्जे के लिए उच्च न्यायालय, सर्वोच्य न्यायालय गई। जवाहर विद्या समिति के प्रबंधक आशीष शुक्ला ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 जुलाई 2023 को समिति को इस भूखंड का कब्जा देने का आदेश दिया, लेकिन स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते केडीए प्रवर्तन दस्ते को वहां से तीन बार बैरंग लौटना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *