Kanpur News: चिड़ियाघर में लड़कबग्घे आपस में लड़ गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। लड़कबग्घे ने मांस नोचकर खाया। मृत लड़कबग्घे के शरीर से खाल गायब मिली।

कानपुर चिड़ियाघर
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”6846e72a4e216f61340effae”,”slug”:”kanpur-tigers-fought-among-themselves-in-the-zoo-one-died-2025-06-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: चिड़ियाघर में आपस में लड़े लड़कबग्घे, एक की माैत, शव को खींचकर बाड़े से बाहर निकाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर चिड़ियाघर
– फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का संक्रमण थम गया है, लेकिन वन्यजीव हिंसक हो रहे हैं। सोमवार को ऐसा नजारा चिड़ियाघर में देखने को मिला। आपस में लड़ने से एक लकड़बग्घे की मौत हो गई। सुबह अधिकारियों को इसकी जानकारी हो सकी। हालांकि बर्ड फ्लू संक्रमण के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। शव को इलेक्टि्रक शवदाह गृह में जला दिया गया है।
बर्ड फ्लू संक्रमण के चलते बीते 25 दिन से चिड़ियाघर बंद है। यहां सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सारस बाड़े के बगल में लकड़बग्घा बाड़ा बना है। इसमे नर और मादा चार लकड़बग्घे रखे गए थे। सोमवार सुबह कीपर सफाई करने पहुंचा तो एक लकड़बग्घे का शव बाड़े के बाहर परिसर में पड़ा मिला। कीपर ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। मृत लकड़बग्घे के शरीर के ऊपर की खाल गायब थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दो दिन पहले यह आपस में लड़े हैं।