http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन) माधौगढ़:   दिनांक 09/06/2025 मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे व डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने माधौगढ़ तहसील परिसर में आयोजित पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सहभाग करते हुए गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म व नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया और पोषण अभियान से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य के लिए फल की टोकरी, हरी सब्जियाँ और मेवा का पैकेट भेंट किया गया। वहीं, छह माह के बच्चों को खीर खिलाकर पारंपरिक अन्नप्राशन कराया गया। मंडलायुक्त दुबे ने कहा कि “स्वस्थ मातृत्व और कुपोषण मुक्ति के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।”
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, उप जिलाधिकारी मनोज सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *