Kanpur: Tractor hits one dead, two injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


बिधनू में हरबशपुर गांव के पास बाइक सवार भाई व दो बहनों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे भाई व दूसरी बहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, हादसे के बाद चालक हाईवे पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

Trending Videos

शास्त्रीनगर के पाल कालोनी निवासी राजमिस्त्री संतोष के महोबा निवासी ससुर का देहांत हो गया था। बुधवार उनका बेटा शिवम अपनी दोनों बहनों शिवानी और कल्पना (13) के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में सागर हाइवे स्थित हरबसपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवम और शिवानी बाइक से उछलकर हाईवे के किनारे जा गिरे, जबकि कल्पना हाईवे के बीचों-बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिधनू सीएचसी पहुंचाया जहां से हैलट पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *