संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के चार मैच खेले गए। इसमें हरियाणा और झारखंड के बीच खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा। तीन मैचों में यूपी इलेवन, कोलकाता और मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीत लिया। मुंबई की टीम ने राउरकेला को खाता ही खोलने नहीं दिया।

पहला मैच एनसीओई सोनीपत हरियाणा बनाम सीओई रांची झारखंड के बीच खेला गया. जो 2-2 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहा। दूसरा मैच स्टील प्लांट भिलाई बनाम यूपी इलेवन के बीच हुआ, जिसमें 3-1 स्कोर से यूपी इलेवन ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच एनसीओई कोलकाता बनाम सीसीएससी एंड स्पोर्ट्स बोर्ड नई दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें एनसीओई कोलकाता ने 2-0 के स्काेर से मुकाबला जीत लिया। वहीं, चौथा मैच रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल राउरकेला के बीच हुआ। मैच में रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई की टीम ने दनादन गोल दागते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल राउरकेला को 14-0 गोल के स्कोर से बुरी तरह से हराया।

दूसरे दिन के पहले मैच के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक अमित कुमार, दूसरे मैच में मोनू सिंह, तीसरे मैच में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी इब्राहिम खान व हिकमत उल्ला खान और चौथे मैच में अपर नगर आयुक्त प्रशासन उमाकांत त्रिपाठी को खिलाड़ियों से परिचय करवाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, परमजीत सिंह, रेखा रावत, संजीव सरावगी, गौतम दास, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *