Tractor overturns during plowing; two teenagers injured

फोटो 14 – ढोलना में ट्रैक्टर पलटने से घायल हुए किशोर का जिला अस्पताल में उपचार करते स्वास्थ्य क

कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर माफी में बुधवार को खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो किशोर घायल हो गए। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


गांव वाजिदपुर माफी निवासी अंशु (16) पुत्र राकेश कुमार और संजू (17) पुत्र ऊदल सिंह खेत की जुताई के दौरान हादसे का शिकार हो गए। संजू के पिता ऊदल सिंह ने बताया कि खेत में बुधवार को जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए।

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि दो किशोरों को अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें