{“_id”:”6b01ea10477e5464c2034045″,”slug”:”kasganj-news-patiyali-tahsil-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157496-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj News: तहसील में कार्यप्रणाली पर अधिवक्ताओं में रोष, सीडीओ को सौंपा 9 सूत्री ज्ञापन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 15 – सीडीओ को ज्ञापन सौंपते पटियाली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : संवाद
पटियाली। तहसील में न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पटियाली बार एसोसिएशन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनेलाल बघेल और महासचिव देश दीपक यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने 9 प्रमुख समस्याएं उठाते हुए कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों में समन्वय की कमी से वादकारियों और किसानों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ज्ञापन में कोषागार से स्टांप टिकट न मिलने, एसडीएम व तहसीलदार न्यायालयों में सुनवाई के बाद आदेश पारित करने, संक्रमणीय भूमिधर, विरासत, खतौनी नामांतरण, बंटवारे में कुर्रा दाखिल करने और लेखपाल-कानूनगो की ओर से पैमाइश में देरी की शिकायत की गई है। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 126, 135 और 170 में हाईकोर्ट के निर्देशों के विपरीत 2 जमानतदार मांगने पर भी आपत्ति जताई गई। इस दौरान मोहम्मद नाजिम अली, कश्मीर सिंह गौतम, अजब सिंह यादव, दीप किशोर मिश्रा, आमोद कुमार और प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
