थानाभवन। जिले में घरेलू विवादों के कारण महिलाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में 21 नवंबर को थानाभवन की अस्पताल कॉलोनी में रूपा (30) ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार पति के घर न आने को लेकर फोन पर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई।

इससे पहले 25 मई को थानाभवन क्षेत्र के रशीदगढ़ में पारिवारिक विवाद के बाद प्रमिला की जहर खाने से मौत हो गई थी। वहीं 18 अगस्त को महरमपुर गांव में रेशमा का शव भी फंदे पर मिला था। ये घटनाएं घरेलू कलह के गंभीर परिणामों को दर्शाती हैं। मनोवैज्ञानिक डॉ. अरुण ने ऐसे विवादों से बचने के लिए संवाद को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद सामान्य हैं, लेकिन संवाद की कमी तनाव बढ़ा सकती है। डॉ. अरुण के अनुसार गुस्से में लिए गए फैसले रिश्तों को खराब कर सकते हैं।

-विवादों से बचने के उपाय

मनोवैज्ञानिक डॉ. अरुण ने सलाह दी कि दंपती को एक-दूसरे की बात धैर्य से सुननी चाहिए। समस्याओं को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। विवाद बढ़ने पर परिवार के समझदार सदस्यों या काउंसलर की मदद लेनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति में अत्यधिक निराशा या आत्महत्या के विचार दिखें, तो उसे अकेला न छोड़ें। तत्काल विशेषज्ञ की सहायता लेनी चाहिए।



Source link

अभी अभी की खबरें