{“_id”:”6b071a712b297138c9067a96″,”slug”:”assembly-electionsinstructions-to-check-arrangements-for-electricity-water-ramps-network-connectivity-and-webcasting-kasganj-news-c-175-1-kas1001-157708-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj News: विधानसभा चुनाव-\nबिजली, पानी, रैंप, नेटवर्क और वेबकास्टिंग व्यवस्था परखने के निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 21- पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्याशाला में मौजूद जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक
कासगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को नवीन पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस सेक्टर प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की पूरी जानकारी रखें और अपने आवंटित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने पहुंच मार्ग, बिजली, पेयजल, महिला-पुरुष शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, फर्नीचर, मोबाइल नेटवर्क और वेबकास्टिंग जैसी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रभारियों को आपसी समन्वय से संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेने और भयमुक्त वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
डीएम ने कहा कि निरीक्षण में मिलने वाली कमियों को निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर संबंधित विभागों से समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। कार्यशाला में संबंधित अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।
