खड्डा। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय नौरंगिया, प्राथमिक विद्यालय सरगटिया, गांधी इंटर कॉलेज खड्डा और श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज स्थित बूथों का जायजा लिया। सभी बूथों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों को चिह्नित करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन भरवाएं। उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्य तय समयसीमा में पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पूरा करने को कहा, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार हो सके।
इस दौरान सुपरवाइजर बीबीओ शर्मा, नूर आलम, इश्तेयाक अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को खड्डा एसडीएम ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्वाचन कार्यों की प्रगति परखी और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने प्राथमिक विद्यालय नौरंगिया, प्राथमिक विद्यालय सरगटिया, गांधी इंटर कॉलेज खड्डा और श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज स्थित बूथों का जायजा लिया। सभी बूथों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले। उन्होंने बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की जानकारी लेते हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। इसके लिए बीएलओ घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों को चिह्नित करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन भरवाएं। निर्वाचन संबंधी कार्यों को तय समयसीमा में पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पूरा किया जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित बन सके।
इस दौरान सुपरवाइजर बीबीओ शर्मा, नूर आलम, इश्तेयाक अली आदि मौजूद रहे।
