पिपरा बाजार। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने और खुद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से नाराज एक युवक शनिवार दोपहर नेबुआ नौरंगिया थाने से करीब 100 मीटर पश्चिम स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन ने करीब तीन घंटे तक मान-मनौव्वल की। इसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

युवक की पहचान पटेरा बुजुर्ग गांव निवासी नितेश चौरसिया (20) के रूप में हुई। उसके टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन और रिश्तेदारों को भी बुलाया।

बातचीत के दौरान युवक ने रिश्तेदारी के एक गांव की युवती से शादी कराने और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग रखी।



Source link

अभी अभी की खबरें