कुशीनगर की रिजर्व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सभा हुई। पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र और कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक इसमें मौजूद रहे। जिले के अलग-अलग इलाकों से आए ग्राम प्रहरियों ने सभा में हिस्सा लिया।
.
सभा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका, जिम्मेदारियों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बात हुई। अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर उनके काम की जानकारी ली।
अधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीणों के बीच कड़ी का काम करते हैं। गांवों की गतिविधियों, संदिग्ध लोगों की आवाजाही और आपराधिक घटनाओं की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रहती है।
अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों से अपने इलाकों में सतर्क रहने और गांव में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा। ठंड से बचाव के लिए उन्हें जैकेटें भी दी गईं।
अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों से ठंड में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने और जिम्मेदारी से काम करने की अपील की। सभा का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना था।


