महराजगंज। करीब 31 साल पुराने मारपीट के मामले में दीवानी न्यायालय फरेंदा ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं जमा करने पर आरोपी को एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह फैसला न्यायालय में लंबित पुराने मामलों के निस्तारण के क्रम में सुनाया गया। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि फरेंदा थाना क्षेत्र के मधवापुर टोला मधुनगर निवासी राजकुमार के खिलाफ फरेंदा थाने में वर्ष 1995 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। घटना 16 अक्तूबर 1995 की बताई गई है। मामले में विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन इस मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी पाया गया। न्यायालय ने उसे एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।




Source link