ललितपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा होगी। जिले के 14 केंद्रों पर 5643 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही पुलिस बल तैनात रहेगा।

परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, रघुवीर सिंह नेताजी इंटर कॉलेज बार, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, राजकीय इंटर कॉलेज बार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा, सरस्वती मंदिर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा, पीएन शर्मा इंटर कॉलेज सैदपुर मड़ावरा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट और श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट शामिल हैं।

परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए स्क्वायड का गठन किया गया है। इसकी टीमें केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी करेंगी। वहीं, परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

———-

कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा चौदह केंद्रों पर शनिवार को होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र), नीला या काला पेन लेकर आएं।

हूपेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा



Source link

अभी अभी की खबरें