ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में अदालतों ने फैसला सुनाया है। इनमें एक नाबालिक के अपहरण और दुष्कर्म का मामला था। दूसरा मामला भाई की हत्या से संबंधित था।

थाना जखौरा अंतर्गत एक गांव के निवासी ने करीब छह वर्ष पहले 22 फरवरी 2020 को तहरीर दी थी। उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की और बाद में नाबालिक को बरामद किया। मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अब पॉक्सो एक्ट की अदालत ने आरोपी राजेश को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया। उसे अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपों से बरी किया गया।

000000

भाई की हत्या का मामला

दूसरा मामला जखौरा के नदी मोहल्ला से जुड़ा है। कस्बा जखौरा के नदी मोहल्ला निवासी प्रताप लोधी ने डेढ़ वर्ष पहले 30 मार्च 2025 को तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसके भाई पूजन ने घरेलू झगड़े में भाई रतन पर पत्थर पटक दिया था। इससे रतन की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पूजन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। यह मामला भी न्यायालय में विचाराधीन था। अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम यादवेंद्र सिंह प्रथम की अदालत ने आरोपी पूजन को दोष मुक्त कर दिया। न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ दिया। अदालत ने पाया कि पत्थर से चोटें पहुंचाना युक्ति संदेह से परे साबित नहीं होता। मृतक रतन की चोटें भी पत्थर से होना संदिग्ध पाया गया।



Source link