{“_id”:”6b05e9fcd04672ef9f0fa2d4″,”slug”:”woman-consumed-hair-dye-lalitpur-news-c-131-1-ltp1027-167321-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lalitpur News: महिला ने किया हेयर डाई का सेवन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीएचसी में भर्ती महिला। संवाद
– फोटो : 1
मड़ावरा-रनगांव। मदनपुर थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव में सोमवार रात महिला ने हेयर डाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, हंसेरा गांव निवासी सहोद्रा (30) सोमवार रात अपने घर पर थीं। किसी बात से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया। हेयर डाई पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। परिजन बिना देर किए उन्हें लेकर सीएचसी मड़ावरा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत परीक्षण कर उपचार शुरू किया और देर रात तक इलाज चलता रहा। महिला ने किन कारणों से यह कदम उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
