संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 26 Aug 2025 02:49 AM IST

Lekhpal Sangh demanded to register a case against BJP leader

फोटो50सहावर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल। संवाद
– फोटो : संवाद



सहावर। थाना दिवस के दौरान शनिवार को भाजपा नेता बॉबी कश्यप ने लेखपाल नरेश व महिला लेखपाल से अभद्रता की। इसे लेकर लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। लेखपाल संघ ने सोमवार को सहावर तहसील में प्रदर्शन करके एसडीएम अंजली गंगवार को ज्ञापन दिया। इसमें बॉबी कश्यप पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि बॉबी कश्यप ने थाने के अंदर कोतवाल के सामने धमकी दी है कि वह एंटी करप्शन विभाग से लेखपालों को पकड़वाएंगे। लेखपालों को धमकाते हुए उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें लेखपालों से बॉबी कश्यप अभद्रता कर रहे हैं। कुलदीप कुमार ने कहा कि बॉबी कश्यप ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इससे पूरे उत्तर प्रदेश के लेखपालों में आक्रोश है। अगर तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो लेखपाल कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, कुशगर माहेश्वरी, जिकरुल हसन, अमित सक्सेना सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *