{“_id”:”6aef75f1e14eb17bbf0a0f8b”,”slug”:”itbps-himveers-donated-blood-lucknow-news-c-13-lko1070-2001366-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आईटीबीपी के हिमवीरों ने किया रक्तदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रक्तदान करते आईटीबीपी के हिमवीर।
लखनऊ। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के पूर्वी फ्रंटियर ने धनतेरस और छोटी दिवाली पर लखनऊ में रक्तदान शिविर आयोजित किए। ये शिविर महानिरीक्षक के. संजय कुमार के नेतृत्व में लगे।
राजधानी में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित हुए। इस पहल का उद्देश्य अस्पतालों को रक्त उपलब्ध कराना और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। लखनऊ के साथ ही पूर्वी फ्रंटियर ने छह राज्यों और दिल्ली में भी अभियान चलाए, जहां लगभग तीन हजार हिमवीरों ने रक्तदान किया।

