खखरेरू। फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार देर शाम अंजना कबीर गांव के पास हुआ। साथी कर्मचारियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।


यहां से डॉक्टर ने उसे कानपुर भेज दिया। थाना क्षेत्र के राइपुर गांव निवासी धर्म सिंह (50) कनपुरवा बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन है। शुक्रवार देर शाम वह अंजना कबीर गांव के पास हाईटेंशन लाइन में शटडाउन लेकर फॉल्ट ठीक कर रहा था।

तभी अचानक करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर गया। कनपुरवा उपकेंद्र के अवर अभियंता विक्रांत आनंद ने बताया कि करंट लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।



Source link