{“_id”:”6aefed39e798b08bc2058f57″,”slug”:”mathematics-teacher-was-murdered-by-having-his-throat-slit-in-agra-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कोचिंग हत्याकांड: शिक्षक का रेता गला, माैत के बाद ब्लैक बोर्ड पर लिखा ये शब्द; इसलिए की बेरहमी से हत्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा में कोचिंग संचालक की हत्या।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में स्थित कोचिंग में गणित शिक्षक को बुलाने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही सोमवार रात ही हत्या का अंदेशा जताया गया है।
वहीं जगदीशपुरा पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि शिक्षक ने अपनी जमापूंजी और परिवार से कर्ज लेकर किसी प्रापर्टी में निवेश किया था। मृतक की कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। सेक्टर तीन में वीएस प्लाजा के बेसमेंट में शाहगंज निवासी कमल जैन की कोचिंग को डेढ़ साल से कानपुर के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मूल निवासी ओम प्रकाश यादव संचालित कर रहे थे। वह पास ही एक निजी स्कूल में गणित के शिक्षक थे।

