आगरा में एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी।
आगरा में एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी।
जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश से घरेलू गैस संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है।