अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Mon, 10 Aug 2026 09:36 PM IST

मामले में सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Lucknow: Objectionable remarks made against Maulana Kalbe Jawad using a fake ID; FIR registered.

मौलाना कल्बे जवाद



विस्तार

फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मौलाना कल्बे जवाद और अन्य लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रुस्तमनगर निवासी अब्बास मेहंदी ने सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।


अब्बास मेहंदी का आरोप है कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है। इससे उनके मित्र एडवोकेट मोहम्मद नकवी, मीसम और मौलाना कल्बे जवाद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक, असभ्य और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है। आरोपियों ने तस्वीरों की इस्तेमाल की अनुमति भी नहीं ली है। 

ये भी पढ़ें – यूपी: फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद



ये भी पढ़ें – बुंदेलखंड के इन जिलों में हुई बारिश, अब दो दिन ठिठका रहेगा मानसून; 13 अगस्त से झमाझम बरसात का अलर्ट

तस्वीरों पर घृणास्पद, अपमानजनक और अमर्यादित शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। आरोप है कि इससे पीड़ितों की सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। अब्बास की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *