नंगे पांव, पैरों में बंधे घुंघरू, हाथों में जल से भरा लोटा और जुबां पर महादेव का नाम… रविवार शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। महादेव की भक्ति में डूबे शिवभक्त शिवालयों की 44 किलोमीटर लंबी नगर परिक्रमा के लिए घरों से निकले। गर्मी और उमस की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं के कदम आगे बढ़ते रहे।

परिक्रमा में 12 साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार को नगर के शिवालयों में भक्त जलाभिषेक करेंगे। किसी ने माथे पर त्रिपुंड लगाया था तो कोई महादेव के स्टीकर वाली टी-शर्ट पहने नजर आया। भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु कंकड़-पत्थरों वाले रास्तों से होते हुए आगे बढ़े। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 




44-Km Shiva Parikrama Draws a Sea of Devotees Barefoot Pilgrims Chant Har Har Mahadev

शिवभक्तों की तस्वीरें
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मान्यता के अनुसार शहर के चारों प्रमुख शिवालयों की 44 किमी. लंबी परिक्रमा लगाई जाती है। श्रद्धालु चारों दिशाओं में स्थित राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ, कैलाश और बल्केश्वर महादेव की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि, सुरक्षा और खुशहाली की कामना करते हैं। रविवार शाम शुरू हुई परिक्रमा सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूरी होगी।

 


44-Km Shiva Parikrama Draws a Sea of Devotees Barefoot Pilgrims Chant Har Har Mahadev

शिवभक्तों की तस्वीरें
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रविवार से परिक्रमा शुरू करना बेहद शुभ

मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को परिक्रमा के लिए विशेष माना जाता है। दूसरे सोमवार से एक दिन पहले रविवार शाम को नगर परिक्रमा शुरू करने की परंपरा है। रविवार सूर्य का दिन माना जाता है। सूर्य प्रकाश, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान के प्रतीक हैं, इसलिए रविवार को परिक्रमा शुरू करना शुभ माना जाता है। परिक्रमा लगाने का उद्देश्य महादेव से प्रार्थना करना कि शहर सुरक्षित रहे, हर तरह की विपत्ति और बुरी नजर से बचा रहे और आगरा निरंतर तरक्की व विकास की ओर बढ़ता रहे।

 


44-Km Shiva Parikrama Draws a Sea of Devotees Barefoot Pilgrims Chant Har Har Mahadev

शिवभक्तों की तस्वीरें
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दोपहर एक बजे तक लगेगी जलधारी

बल्केश्वर महादेव में रविवार की शाम को ही जलधारी लग गई। वहीं, मंदिर के पट पूरी रात खुले रहेंगे। महंत कपिल नागर ने बताया कि सोमवार सुबह 5:30 बजे मंगला आरती होगी। दोपहर 1 बजे तक जलधारी लगी रहेगी। शाम 6 बजे बल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक होगा और फिर शृंगार किया जाएगा। सोमवार रात 10 बजे आरती होगी। वृंदावन से आए हुए लोग मंदिर प्रांगण में फूल बंगला सजाएंगे।

 


44-Km Shiva Parikrama Draws a Sea of Devotees Barefoot Pilgrims Chant Har Har Mahadev

शिवभक्तों की तस्वीरें
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


भक्तों ने बयां की खुशी

गांधी नगर निवासी करण का कहना है कि भाइयों को हमेशा परिक्रमा लगाते देखता था। इस बार मैं भी परिक्रमा लगा रहा हूं। काफी खुशी हो रही है। – , 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *