UP: ATS expands search for terrorist Shahzad Bhatti, reaches Punjab; Khalistan connection emerges

शहजाद भट्टी
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। एटीएस की एक टीम पंजाब पहुंची है, जहां अमृतसर में आरोपियों के ठिकानों पर जाकर छानबीन कर रही है। टीम ने पंजाब पुलिस से संपर्क कर आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। अब गगनदीप सिंह और नाबालिग के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमों की पड़ताल की जा रही है।


यूपी एटीएस ने बीते शुक्रवार को लखनऊ से अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह, रजत कुमार, क्रिश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के संपर्क में थे। उसके इशारे पर वे लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने आए थे।

जांच में सामने आया था कि गगनदीप और नाबालिग का आपराधिक इतिहास है। गगनदीप के खालिस्तानी संगठन से जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। इसी कड़ी में एटीएस पुराने मुकदमों की जांच कर रही है। टीम यह पता लगा रही है कि इन मामलों में आरोपियों के किन लोगों से संपर्क थे और उनकी गतिविधियां क्या थीं।

इसके अलावा संदिग्धों से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। एजेंसी उनके नेटवर्क और आरोपियों से संबंधों की पड़ताल कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इन लोगों का पाकिस्तानी हैंडलरों या अन्य संगठनों से कोई संपर्क तो नहीं है।



Source link

अभी अभी की खबरें