Loot with a lady in Aliganj thana in Lucknow.

अपनी मौसी की गोद में घायल मासूम (बायें) व इलाज के दौरान मां।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में पल्सर सवार लुटेरों ने स्कूटी पर अपने 11 महीने के मासूम और पति के साथ जा रही महिला से लूट प्रयास किया। छीनाझपटी में स्कूटी सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मासूम और महिला को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना अलीगंज के पुरनिया चौकी इलाके में एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर अपने 11 महीने के मासूम को लेकर बैठी थी। तभी अचानक एक तेज रफ्तार पल्सर पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला से उसका पर्स लूटने का प्रयास किया।

इस दौरान संतुलन खोने से स्कूटी सड़क पर गिर गई। हादसे में मासूम व महिला घायल हो गए। वारदात में नाकाम होने पर पल्सर सवार बदमाश फरार हो गए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। 



Source link