The excitement of Mela Kakoda reached its peak, accompanied by ritual dips in the Ganges, swings, and shopping.

फोटो 40 – गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर लगे ककोड़ा मेला को देखने को उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद

गंजडुंडवारा। कादरगंज के पवित्र गंगा घाट पर लगे मेला ककोड़ा में दूसरे दिन आस्था, ग्रामीण संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम दिखा। भोर से ही हर-हर गंगे के जयघोष संग श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। खानपान की गलियों में गरमागरम जलेबी, खजला व सिंघाड़े का लोगों ने स्वाद लिया, वहीं महिलाओं ने ढोलक, मजीरे, सिलबट्टे, बक्से, अनाज रखने की कुटिया और कंबल-रजाई की जमकर खरीदारी की।


मनोरंजन के क्षेत्र में आसमान छूते झूले, टॉय ट्रेन और गंगा की लहरों पर चलती वाटर बोट बच्चों की पहली पसंद बनी रही। वहीं मौत के कुएं के हैरतअंगेज करतब और मैजिक शो ने दर्शकों को रोमांचित किया। शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर जलधारा में दीपदान किया, जिससे पूरा तट रोशनी से जगमगा उठा।

फोटो 40 - गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर लगे ककोड़ा मेला को देखने को उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद

फोटो 40 – गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर लगे ककोड़ा मेला को देखने को उमड़ी भीड़। स्रोत : संवाद



Source link