एटा। फुटपाथों पर दुकानों के अतिक्रमण का मुद्दा अमर उजाला में उठाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। पालिका की टीम ने बुधवार शाम ठंडी सड़क से परशुराम चौक, जीटी रोड पर अभियान चलाकर फुटपाथों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के आदेश पर बुधवार की शाम अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। टीम ने ठंडी सड़क से कार्रवाई शुरू की। माया पैलेस होते हुए कचहरी रोड से परशुराम चौक तक सड़क किनारे रखे ठेले, खोमचे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए।
दुकानों के बाहर फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और राहगीरों की सुविधा के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
अमर उजाला ने 25 नवंबर के अंक में ‘’कागजों में वेंडिंग जोन, फुटपाथ पर लगीं दुकान’’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
