{“_id”:”6b0794119e5fb3bdb10d59bd”,”slug”:”up-yogi-said-on-the-cm-face-everyone-knows-who-is-what-the-deputy-cm-had-said-that-the-lotus-flower-is-th-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सीएम चेहरे पर बोले योगी- कौन क्या है यह सबको पता है, डिप्टी सीएम ने कहा था कमल का फूल ही CM चेहरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीएम चेहरे पर सीएम बोले।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के लिए कमल का फूल ही सब कुछ है। कमल के फूल पर तो सभी को चुनाव लड़ना ही है, कौन क्या है ये सबको पता है। एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कमल के फूल को सीएम का चेहरा बताया था।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ में एक टीवी मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में एनडीए में सीटों के बंटवारे और सहयोगी दलों के बीच मतभेद की अटकलों को खारिज किया। कहा कि निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत सभी सहयोगी दल गठबंधन का हिस्सा हैं। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

