{“_id”:”67659db1aa25b0ea0304afa4″,”slug”:”lucknow-bus-rammed-into-parked-dumper-15-passengers-seriously-injured-local-people-rescued-2024-12-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: खड़े डंपर में जा घुसी बस, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
लखनऊ में सड़क हादसा। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मलिहाबाद हरदोई हाईवे शुक्रवार रात करीब नौ बजे लोगों से भरी एक प्राइवेट बस फ्लाईओवर पर खड़े खराब डंपर में जा घुसी। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदोई के बेनीगंज से कुछ लोग एक युवती की चौथी समारोह में शामिल दुबग्गा प्राइवेट बस से जा रहे थे।
Trending Videos
मलिहाबाद-काकोरी सीमा पर संयासीबाग के पास बने फ्लाईओवर पर खड़े खराब डंपर में अचानक बस जा घुसी। हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी काकोरी में भर्ती कराया, जहां से नगमा, सानिया और बस परिचालक सोनू राठौर को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बस चालक हरदोई बेनीगंज निवासी विनय बस व डंपर के बीच फंस गया, जिसको जेसीबी की मदद निकाल कर ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हादसे के बाद यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हुआ, जिसको पुलिस ने कुछ देर में सामान्य करा लिया।