LUCKNOW CRIME NEWS: लखनऊ के गुडंबा इलाके में लाखों का सामान उड़ा ले गए स्कार्पियो से आए चोर

By: Inextlive | Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 21:05:45 (IST)

LUCKNOW CRIME NEWS: गुडंबा इलाके में स्कार्पियो से आए चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकान मालिक मोहम्मद फरहान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

लखनऊ (ब्यूरो)। गुडंबा इलाके में स्कार्पियो से आए चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकान मालिक मोहम्मद फरहान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक, बहादुर चौकी गढ़ी बाजार में उनकी मून इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान है। 23 नवंबर को दुकान बंद थी। इसी दौरान रात में चोरों ने शटर का ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से अलग-अलग कंपनियों के मिक्सर, वायर, बल्ब, बैटरी, पंखे, एलईडी, स्विच, साकेट और एसी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें काली स्कार्पियो से पहुंचे चोर सामान गाड़ी में भरते नजर आए।

*******************************

युवक ने की हवाई फायरिंग

जानकीपुरम के मड़ियांव गांव में एक युवक की खुलेआम हवाई फायरिंग की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के समय युवक पिस्टल से हवा में फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। युवक मड़ियांव गांव का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक के पूर्व में लड़ाई-झगड़े और मारपीट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। जानकीपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उसके पकड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट होगी। उसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*******************************

घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी का आरोप

आशियाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आदित्य प्रताप यादव पर घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित नामजद शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे गाजीपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास योजना में रहने वाला आदित्य प्रताप यादव, चंद्रदेव यादव का पुत्र, उनके घर आया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध और शोर मचाने पर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की चीख सुनकर बेटा-बेटी पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें