Lucknow: Drunk doctor hits bike riders with car, two friends die, road blocked with family members

घटना के बाद कार और बाइक की हालत।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 शराब के नशे में धुत केजीएमयू के जूनियर रेजिडेंट ने शनिवार देर रात बीरबल साहनी मार्ग पर बेकाबू रफ्तार में कार दौड़ाई। फिर सामने से आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, पुराना हैदराबाद निवासी प्रेम निषाद शनिवार रात निशातगंज में रहने वाले दोस्त मृत्युंजय शुक्ला उर्फ पार्थ के साथ इलाके के देवी जागरण में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे दोनों बाइक से हनुमान सेतु के पास फूल खरीदने गए। लौटते समय नटबीर बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। प्रेम कार के आगे फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। खंभे से टकराने के बाद कार रुकी।

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल पार्थ ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। कार चालक डॉ. वैभव अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई है। हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही प्रेम कई फीट उछलकर बोनट पर गिरे। फिर कार के आगे फंस गए। वीडियो में वह कार के आगे फंसे दिख रहे हैं।

हेलमेट नहीं लगाए थे, टक्कर के बाद घूमी कार

प्रेम व पार्थ जिस बाइक पर थे, वह उनके परिचित की थी। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था। यह नहीं पता चल सका है कि बाइक कौन चला रहा था। खंभे से टकराने के बाद कार एक चक्कर घूम गई। पुलिस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। डॉ. वैभव अग्रवाल संकल्प वाटिका की तरफ से हनुमान सेतु की ओर जा रहे थे। सामने से बाइक पर दोनों दोस्त आ रहे थे। घटनास्थल पर कार बाएं ओर ही थी। पुलिस को अंदेशा है कि बाइक सड़क के बीच या थोड़ी दायीं तरफ आ गई, इसलिए सामने से कार से टकरा गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *